अबोहर में पानी से भरे गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा:बैक करते वक्त हादसा, सवारियां छोड़ने जा रहा था; लोगों ने ड्राइवर को बाहर निकाला

अबोहर में शुक्रवार सुबह एक ई-रिक्शा पानी से भरे गहरे गड्ढे में पलट गया। यह घटना शहर के इन्द्रा नगरी रोड स्थित श्मशान भूमि मार्ग पर हुई। हादसे में ड्राइवर राजकुमार को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, ई-रिक्शा को काफी नुकसान पहुंचा है। अबोहर निवासी राजकुमार अपने ई-रिक्शा में सवारियां छोड़ने के लिए रामनगर क्षेत्र की ओर जा रहा था। श्मशान भूमि रोड पर वाहन को बैक करते समय उसे सड़क पर बने पानी से भरे गहरे गड्ढे का अंदाजा नहीं लग पाया। इसके चलते ई-रिक्शा गड्ढे में धंस गया और दूषित पानी में पलट गया। गड्ढे में पलटे ई-रिक्शा की देखिए 2 PHOTOS:- ई-रिक्शा को गड्ढे से बाहर निकाला गया घटना होते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता के लिए दौड़ लगाई। उन्होंने ड्राइवर राजकुमार को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से और एक अन्य वाहन की सहायता से ई-रिक्शा को भी गड्ढे से बाहर निकाला गया।