विधायक की दखल के बाद फाजिल्का के 3 SHO बदले:एसएसपी से मिले थे नरेंद्रपाल सवना, आपराधिक वारदातों लगेगा अंकुश

फाजिल्का में आज (शनिवार को) सभी थानों के एसएचओ बदल दिए गए हैं। फाजिल्का से विधायक नरेंद्रपाल सवना द्वारा एसएसपी और ट्रेड कमिशन के पदाधिकारी और व्यापारियों के साथ बैठक बाद ये फैसला लिया गया है। दरअसल, फाजिल्का शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। जिसकी शिकायतें आ रही थी। जिस पर ये एक्शन लिया गया है। फाजिल्का के सभी थानों के एसएचओ बदल दिए गए है । सचिन कांबोज को सिटी थाने का प्रभार नए आदेश के अनुसार, फाजिल्का सिटी थाने के पूर्व एसएचओ लेखराज की जगह सचिन कंबोज को नया एसएचओ नियुक्त किया गया है। सदर थाने के पूर्व एसएचओ हरदेव सिंह बेदी को हटाकर प्रगट सिंह को नया एसएचओ लगाया गया है। खूईखेड़ा थाने के पूर्व एसएचओ सचिन कंबोज की जगह सदर थाने से हरदेव सिंह बेदी को प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है। इसके अलावा पड़ती लाधूका चौकी के इंचार्ज केवल कृष्ण को बदलकर बलकार सिंह को नया चौकी इंचार्ज बनाया गया है। नाकाबंदी और गश्त बढ़ाए जाने की हिदायत पुलिस प्रशासन ने सख्त हिदायतें जारी की हैं कि शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नाकाबंदी बढ़ाई जाए, रात्रिकालीन गश्त को मजबूत किया जाए और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इससे पहले भी पुलिस ने कई आरोपियों को पकड़ा था, लेकिन घटनाएं लगातार बढ़ती रहीं। अब शहरवासियों के गुस्से और बढ़ती असुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, जिससे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।