फाजिल्का के तीन थानों में SHO ने संभाली कमान:विधायक नरेंद्रपाल की बैठक के बाद फैसला; क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी

फाजिल्का शहर के सभी थानों में आज नए एसएचओ पहुंच गए है, जिन्होंने अपना पदभार संभाल ड्यूटी शुरू कर दी है। बता दें कि फाजिल्का शहर के सभी थानों के एसएचओ बदल दिए गए थे। विधायक नरेंद्रपाल सवना द्वारा एसएसपी और ट्रेड कमिशन के पदाधिकारी और व्यापारियों के साथ बैठक बाद ये फैसला हुआ। दरअसल फाजिल्का शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है, जिसकी शिकायतें आ रही थी। जिस पर एक्शन लिया गया है। फाजिल्का के सभी थानों के एसएचओ बदल दिए गए। नशे के खिलाफ कार्रवाई को प्राथमिकता फाजिल्का के सदर थाना में प्रगट सिंह पहुंचे, जिन्होंने अपना एसएचओ का पदभार संभाला और कहा कि उन्हें पहली बार एसएचओ के तौर पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ कार्यवाही पुलिस की प्राथमिकता रहेगी, किसी को भी बक्सा नहीं जाएगा। वहीं उधर सिटी थाने में भी एसएचओ सचिन कंबोज पहुंचे, जिन्होंने अपना पदभार संभाला। सचिन कंबोज ने कहा कि शहर में क्राइम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा। चोरी करने वाले जल्द होंगे गिरफ्तार चोरी की सभी वारदातें पुलिस सुलझा रही है और इससे पहले सुलझाई भी गई है। ऐसे में इन घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को सख्त सजा दी जाएगी। उधर थाना खुईखेड़ा की बात करे, तो हरदेव सिंह बेदी ने थाना खुईखेड़ा में एसएचओ का पदभार संभाला। हरदेव सिंह बेदी ने कहा कि पुलिस द्वारा युद्ध नशे विरुद्ध अभियान को सख्ती से लागू करना उनकी प्राथमिकता है। वहीं उन्होंने कहा कि रात के समय नशे का सेवन या फिर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले सभी सलाखों के पीछे होंगे। एक दिन में कई जगहों पर चोरियां बता दें कि फाजिल्का में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही थी। एक दिन में बाइक चोरी, घरों में चोरी व अन्य वारदातें सामने आई। जिसको लेकर फाजिल्का से व्यापार मंडल ने फाजिल्का शहर को आधे दिन के लिए बंद भी किया और प्रदर्शन भी किया। लगातार यह समस्या बरकरार रही। जिसके बाद फाजिल्का से हल्का विधायक नरेंद्रपाल सवना ने ट्रेड कमीशन के पदाधिकारी और व्यापारियों के साथ बैठक के बाद एसएसपी गुरमीत के साथ बैठक की। जिसके बाद यह फैसला लिया गया और फाजिल्का के सभी थानों के एसएचओ बदल दिए जाए।