शिविर में 1500 मरीजों का चेकअप

जालंधर| हॉस्पिटल डे पर सेक्रेड हार्ट हॉस्पिटल ने एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) के पंजाब स्टेट चैप्टर और एएसआई जालंधर सिटी चैप्टर के सहयोग से निःशुल्क मल्टी-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि डॉ. बीएस जोहल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. जेपी सिंह, डॉ. आरएस. बल और डॉ. नरेंद्र पाल शामिल हुए। शिविर में 1500 से अधिक मरीजों का चेकअप किया गया। कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, पल्मोनोलॉजी, नेत्र रोग, जनरल मेडिसिन व जनरल सर्जरी सहित कई विभागों में निःशुल्क सेवाएं दी गईं। आरबीएस, बीएमडी, फाइब्रोस्कैन, पीएसए और थायरॉयड प्रोफाइल जैसी जांचें भी मुफ्त रहीं। एमआरआई, सीटी स्कैन व कीमोथेरेपी जैसी सेवाएं रियायती दरों पर उपलब्ध कराई गईं। इस मौके पर बिन्सी मैथ्यू, डॉ. लायला जोस, डॉ. जीस मारिया और अन्य मौजूद थे।