जालंधर | पंजाब सरकार की लोक-कल्याणकारी मेरी रसोई योजना के तहत जालंधर वेस्ट के वार्ड नंबर 51 में जरूरतमंद परिवारों को 210 राशन किट वितरित की गईं। कार्यक्रम डिपो होल्डर प्रवीण बाला के राशन डिपो पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।

