टिप्पर की चपेट में आया युवक, मौत

भास्कर न्यूज | जालंधर बिलगा क्षेत्र के गांव मियोवाल में शुक्रवार रात तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से 27 वर्षीय कमलजीत सिंह की मौत हो गई। मृतक के पिता अमरीक सिंह के अनुसार कमलजीत सिंह दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में टिप्पर की चपेट में आ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि टिप्पर चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। परिवार ने बताया कि कमलजीत सिंह का विवाह दो वर्ष पहले हुआ था और वह घर की जिम्मेदारियां संभाल रहा था। मामले पर डीएसपी भरत मसीह ने कहा कि पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है और कारण स्पष्ट होने पर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।