धार्मिक समागम पर आप कर रही दोहरी राजनीति : भंडारी

भास्कर न्यूज | जालंधर साईं दास ग्राउंड में रविवार को करवाए जा रहे धार्मिक समागम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष और पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संस्कृति सचिव केडी भंडारी ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि समागम के नाम और उद्देश्य को लेकर दोहरा रुख अपनाया जा रहा है। भंडारी के अनुसार शहर में लगाए गए प्रचार बोर्डों पर कार्यक्रम का नाम “एक शाम शिव के नाम” बताया गया है, जबकि प्रशासन के पास इसे “भगवान परशुराम जयंती समागम” के रूप में दर्ज कराया गया है। भंडारी ने यह भी दावा किया कि “55 दिन बाद” परशुराम जयंती के नाम पर आयोजन कर राज्य स्तरीय प्रबंध दिखाकर सरकारी खजाने के उपयोग की योजना बनाई जा रही है।