34 साल बाद कंपनी बाग का क्लॉक टावर फिर चलेगा

जालंधर | कंपनी बाग चौक स्थित क्लॉक टावर की घड़ियाल की आवाज लगभग 34 वर्षों बाद एक बार फिर सुनाई देगी। 16 जून से क्लॉक टावर का घड़ियाल दोबारा शुरू होगा। वर्ष 1992 में तकनीकी खराबी के बाद इसे ठीक नहीं कराया गया। पंजाब प्रेस क्लब के जनरल मैनेजर जतिंदर पाल सिंह ने बताया कि क्लॉक टावर का नींव पत्थर 10 फरवरी 1982 को तत्कालीन नगर निगम कमिश्नर डीएस चौधरी आईएएस द्वारा रखा गया था।