आईएएस एंड एलाइड सर्विसेज ट्रेनिंग सेंटर में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करें आवेदन

जालंधर | पंजाबी यूनिवर्सिटी के आईएएस एंड एलाइड सर्विसेज ट्रेनिंग सेंटर द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दाखिला नोटिस जारी किया गया है। यूनिवर्सिटी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रशासनिक और बैंकिंग सेवाओं सहित अन्य परीक्षाओं की तैयारी के लिए अलग-अलग अवधि के सात विशेष कोचिंग कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इन सभी कोर्सों में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 तय की गई है। इसके बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू 25 जून और 26 जून 2026 को आयोजित किए जाएंगे। यूनिवर्सिटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, छात्रों के लिए 4 महीने का आईएएस/पीसीएस (प्री.) रेगुलर बैच और कामकाजी युवाओं के लिए 5 महीने का आईएएस/पीसीएस (प्री.) वीकेंड बैच चलाया जाएगा, जिसकी कक्षाएं केवल शनिवार और रविवार को लगेंगी। इसके अलावा, यूजीसी (नेट) पेपर-1 के लिए 6 हफ्ते, यूपीएससी सिलेबस पर आधारित फास्ट ट्रैक कोर्स के लिए 2 हफ्ते, बैंक पी.ओ. के लिए 3 महीने, एप्टीट्यूड टेस्ट व कम्युनिकेशन स्किल्स क्रैश कोर्स के लिए 2 महीने और पर्सनालिटी डेवलपमेंट कम इंटरव्यू कोर्स के लिए 2 हफ्ते की अवधि निर्धारित की गई है।