आईआरएमटी में कलाकार संघ पंजाब ने लगाई कला प्रदर्शनी

जालंधर | नग्गर (कुल्लू) स्थित इंटरनेशनल रोएरिख मेमोरियल ट्रस्ट (आईआरएमटी) में कलाकार संघ पंजाब ने 12 कलाकारों की 75 कलाकृतियों की समूह कला प्रदर्शनी आयोजित की। प्रदर्शनी का उद्घाटन कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, नकोदर की प्रिंसिपल संध्या दीवान ने किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट की रूसी क्यूरेटर लारिसा सुरोवा और धरित्री ने मुख्य अतिथि व उपस्थित कलाकारों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनियाँ कला और संस्कृति के आदान-प्रदान को आगे बढ़ाती हैं तथा कलाकारों को अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करने का मंच देती हैं। प्रदर्शनी का संयोजन और क्यूरेशन बबीता रानी व अंकुश ने किया। इसमें दपिंदर कोर (संस्कृति केएमवी स्कूल), सरबजीत, राजिंदर शर्मा, दीक्षा, आरुषि और अपूर्वा सहित अन्य कलाकारों की कृतियाँ प्रदर्शित की गईं। चित्रों में प्रकृति, लोक संस्कृति, मानवीय भावनाएँ और समकालीन जीवन के आयामों को दर्शाया गया। संध्या दीवान ने कलाकारों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कला समाज को संवेदनशील और सृजनात्मक बनाती है। कला प्रेमियों, पर्यटकों और स्थानीय दर्शकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।