जालंधर | हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा का विधान है। मासिक शिवरात्रि का व्रत 13 जून दिन शनिवार को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। व्रत से कुंवारों को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है और विवाहितों के कष्ट दूर होते हैं। महत्व: मासिक शिवरात्रि पर व्रत और रात्रि जागरण करने से अक्षय पुण्य, सुख-समृद्धि और मनोवांछित फल मिलता है। पारिवारिक कल्याण: यह व्रत पति की लंबी आयु, बच्चों के स्वास्थ्य और परिवार के कल्याण के लिए अमोघ माना गया है। इस बार मासिक शिवरात्रि के साथ प्रदोष व्रत का अद्भुत संयोग है। जिन लोगों को अधिक क्रोध आता है, उन्हें इस दिन शिवलिंग पर गन्ने का रस अवश्य चढ़ाना चाहिए, इससे क्रोध शांत होता है। समस्याओं से मुक्ति के लिए रुद्राभिषेक सबसे फलदायी है। -पं. मनीष शर्मा (सिल्वर रेजिडेंसी अपार्टमेंट)

