ट्रस्ट महाकाली मंदिर में कराई भजन संध्या

जालंधर | ट्रस्ट महाकाली मंदिर देवी तलाब में भक्तों की ओर से भजन संध्या का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। जिसमें विद्वानों ने विधिवत पूजन करके कार्यक्रम की शुरूआत की। मंदिर परिसर में राज कुमार सहगल एंड पार्टी ने श्रीगणेश वंदना, मैं तां तेरे कोलो महारानी..., डूबते को तिनके का सहारा..., रूह मेरी मां गदगद हो गई... व अन्य भजनों का गुणगान करके भक्तिमय माहौल बनाया गया। यहां योगेश्वर शर्मा, अशोक सोबती, संजीव साहनी, गोवर्धन दास, अशोक सितारा, सोहन लाल व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।