भास्कर न्यूज|जालंधर भाविप जालंधर और भारतीय योग संस्थान द्वारा 12वां वार्षिक आठ दिवसीय योग शिविर आदर्श नगर पार्क में शुरू हुआ। संस्थान के जिला अध्यक्ष रामचंद्र कांसरा और परिषद अध्यक्ष पवन कुमार गर्ग ने ज्योति प्रज्जवलित की। योग शिक्षक मीनाक्षी भल्ला ने सर्वाइकल, स्लिप डिस्क और सायटिका के बारे में बताया कि यह सभी रोग रीढ़ की हड्डी दोष से जुड़े हुए हैं। इससे बचने के लिए योगासन और प्राणायाम जरूरी है। इस दौरान कटिचक्र आसन, भुजंग आसन, शल्व आसन, मरकट आसन करवाए गए। परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश मनन ने बताया कि साल 2015 से इसी पार्क में हर साल 8 दिवसीय कैंप लगाया जा रहा है। प्रकल्प प्रमुख राज सभरवाल ने बताया कि कैंप निशुल्क है। परिषद ने 150 से ज्यादा साधकों को प्राणायाम योग की पुस्तक, परिषद परिचय और प्रार्थना पत्र दिए। इस मौके पर अशोक मग्गू, अशोक शर्मा, संजीव गंभीर, राम अवतार विज, राकेश बहल, बलदेव मल्होत्रा, वीना और अन्य उपस्थित थे।

