जालंधर| कांग्रेस भवन में जालंधर सेंट्रल ब्लॉक के एससी सेल ब्लॉक सेंट्रल-1 के नव नियुक्त चेयरमैन आनंद बिट्टू को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। यह नियुक्ति पत्र जिला कांग्रेस प्रधान रजिंदर बेरी और जिला जालंधर शहरी कांग्रेस के एससी सेल के चेयरमैन अमित मट्टू ने सौंपा। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश कुमार दकोहा, मनदीप कुमार जस्सल, विजय कुमार दकोहा, मंगां सिंह मुधड़, हरीश कुमार बॉबी, राज कुमार राजू, राज कुमार राजा, रोहित कुमार, करण, विशाल और अरुण मौजूद रहे।

