बीजेपी ने बस्ती पीरदाद का मंडल प्रधान प्रदीप खुल्लर को नियुक्त किया

जालंधर | साल 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जालंधर शहरी संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए जालंधर कैंट में 7 और जालंधर वेस्ट विधानसभा हलके में 5 मंडल प्रधान नियुक्त किए है। नियुक्तियों के अनुसार बस्ती गुजां मंडल की जिम्मेदारी रिशी, बस्ती दानिशमंदा मंडल की एडवोकेट प्रनीश बल, घास मंडी मंडल से अजय ठाकुर, मॉडल हाउस मंडल से सोनू चौहान व बस्ती पीर दाद से पार्टी के सीनियर नेता प्रदीप खुल्लर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह कैंट के गढ़ा से पार्षद प्रो. कंवल सरताज सिंह, कैंट मंडल की जिम्मेदारी मनीषा सेठ, 66 फुट रोड मंडल से दीपाली बागड़िया, जमशेर फोल्ड़ीवाल मंडल से हरविंदर भट्टी, मॉडल टाउन मंडल से राजन मल्हण, खुसरोपुर मंडल से नरेश वालिया, जंडियाला मंडल से जसवंत जौहल को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने उम्मीद जताई कि नए प्रभारी संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी चुनावों की तैयारियों को गति देंगे।