मोहल्ला न्यू मॉडल टाउन में सीवरेज बोर्ड द्वारा सीवरेज डाले जाने का बीते दिनों कार्य किया गया। न्यू मॉडल टाउन में सड़क किनारे होदी बनाई गई थी जो सड़क पर गुजरते वाहनों के चलते कुछ दिनों के बाद ही टूट गई। एक सप्ताह से टूटी होदी को अभी तक रिपेयर नहीं किया गया, जिसके चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, क्योंकि टूटी होदी सड़क के बिल्कुल साथ है। बेशक स्थानीय लोगों द्वारा टूटी होदी में पेड़ की शाखाएं रखी गई है जो दिन में तो दिखाई देती है लेकिन रात के समय गुजरने वाले राहगीर हादसे का शिकार हो सकते क्या समय रहते अधिकारी इस तरफ ध्यान देंगे।

