ब्रादर क्रिकेट क्लब ने आदर्श क्रिकेट क्लब को हराया

जालंधर| सूरानुस्सी के सी. सोंधी क्रिकेट मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया। मैच में ब्रादर क्रिकेट क्लब ने आदर्श क्रिकेट क्लब को हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आदर्श क्रिकेट क्लब टीम ने 20 ओवर में 172 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रादर क्रिकेट क्लब की शुरुआत आक्रामक रही। टीम के स्टार बल्लेबाज शिल्पी ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। उन्होंने 34 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। वहीं हनी ने 27 गेंदों में 31 रन बनाए। ब्रादर क्रिकेट क्लब ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर आदर्श क्रिकेट क्लब को हराया। पहली पारी में ब्रादर क्रिकेट क्लब के गेंदबाज जापमन ने विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। जापमन ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। जापमन को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।