भास्कर न्यूज | शाहकोट/मलसियां शहीद भगत सिंह नौजवान सभा पंजाब के राज्य स्तरीय आह्वान पर जिला प्रधान बिक्रम सिंह मंडाला, तहसील सचिव गुरप्रीत सिंह और प्रिंस सहोता की अगुवाई में कस्बा मलसियां में युवाओं और विद्यार्थियों ने नीट पेपर लीक मामले और पटियाला में बेरोजगारों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतले फूंके। नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने नीट का पेपर लीक होने के कारण मेहनत करने वाले विद्यार्थियों में रोष है। नेताओं ने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। नेताओं ने कहा कि पटियाला में मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे बेरोजगार युवाओं पर लाठीचार्ज कर युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब का हर वर्ग सरकार की नीतियों से दुखी है। भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी के तहसील सचिव कामरेड निर्मल सिंह सहोता मलसियां और तहसील प्रधान तारा सिंह थम्मूवाल ने केंद्र और पंजाब सरकार की जनविरोधी और कर्मचारी विरोधी नीतियों की निंदा की। इस मौके पर बिक्रम सिंह मंडाला, गुरप्रीत सिंह, प्रिंस सहोता, रमन कुमार, करण मलसियां, नंद लाल लोहियां, रितिक कुमार, लवप्रीत, विजय अलीवाल, सतबीर सिंह सब्बरवाल, गोपी अली, जस्सा, नछत्तर सिंह, सुखविंदर सिंह, बलजीत सिंह, कुलदीप सिंह, जसविंदर सिंह मौजूद थे।

