श्री बालाजी की फौज संस्था निजात्म नगर की ओर से धाम खाटू श्याम जी एवं सालासर धाम राजस्थान के लिए यात्रा रवाना की गई। जिसमें पं. गौतम भार्गव ने विधिवत पूजन कर यात्रा को रवाना किया। धार्मिक यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पं. गौतम भार्गव द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण और विशेष पूजन-अर्चन के साथ किया गया। उन्होंने झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं की बस को गंतव्य के लिए रवाना किया और सभी की मंगलमय यात्रा की कामना की। संस्था के मुख्य सेवादार जतिन मूंगिया और कुनाल तनेजा ने बताया कि यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और भक्ति का माहौल देखा गया।

