जालंधर| एआरटीए रूपिंदर सिंह ने हाईवे पर नाका लगाकर जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 कॉमर्शियल वाहनों के चालान काटे। कार्रवाई के तहत 3.74 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। जांच के दौरान ओवरलोडिंग, दस्तावेजों की कमी, फिटनेस और परमिट से जुड़ी अनियमितताओं पर सख्ती से कार्रवाई की गई। रूपिंदर सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।



