सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया
- Neha Gupta
- Jun 16, 2026
भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने निगम जॉइंट कमिश्नर मंदीप कौर और अन्य अधिकारियों के साथ विधानसभा हलका जालंधर पश्चिमी सहित शहर के विभिन्न इलाकों में सफाई और सीवरेज व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्डों में तैनात सफाई सेवकों की उपस्थिति की जांच भी की। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी वार्डों, बाजारों, चौकों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। चेयरमैन ने सफाई सेवकों की हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए नियमित चेकिंग के आदेश दिए। उन्होंने बरसात से पहले सीवरेज की सफाई पूरी कराने और जहां जलभराव की समस्या रहती है, वहां प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। यहां स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम डॉ. कृष्ण देव, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सोनी गिल और साहिल मलहोत्रा उपस्थित रहे।

