डीसी वरजीत वालिया ने उद्योगपतियों से चुनौतियों और मुद्दों पर की चर्चा

भास्कर न्यूज | जालंधर सीआईआई जालंधर जोन ने अपनी द्वितीय जोनल काउंसिल बैठक का आयोजन किया, जिसमें जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और स्थानीय उद्योगपतियों के साथ विशेष संवाद किया। बैठक की अध्यक्षता मुखिंदर सिंह, चेयरमैन, सीआईआई जालंधर जोन एवं सीईओ, स्टेट इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन ने की, जबकि साहिल सूद, वाइस चेयरमैन, सीआईआई जालंधर जोन एवं सीईओ, धर्म ट्रांस बेल्ट्स ने संचालन किया। बैठक में उद्योग प्रतिनिधियों ने औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचा, यातायात प्रबंधन, व्यापार सुगमता, नागरिक सुविधाओं और उद्योगों के समक्ष चुनौतियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर सुझाव रखे। वरजीत वालिया ने प्रस्तुत बिंदुओं को सुना और कहा कि प्रशासन संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उद्योग और प्रशासन के निरंतर संवाद को विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। बैठक में अजय गोस्वामी, अश्विनी कुमार, कामना राज अग्रवाल, अजय सिक्का, तुषार जैन, बरिंदर कलसी, कमल नारंग, चरणजीत सिंह, जसविंदर सिंह सूरी, जसजीत बेदी, राकेश शर्मा, दिनेश गुप्ता, अखिल कपूर, पियूष बंसल, प्रशांत उप्पल, गुरमीत सिंह, जसबीर सिंह और कृष जैन सहित अन्य उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे।