जालंधर | विश्व नेत्रदान दिवस के अवसर पर बहुद्देशीय समाजसेवी संस्था दिशा दीप ने नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बैठक हुई। दिशा दीप के संस्थापक व चीफ लायन एम सिंह और स्त्री विंग की अध्यक्ष सरबजीत कौर ने बताया कि भारत में लगभग 15 लाख कॉर्निया अंधापन के मरीज हैं तथा हर वर्ष 25 से 30 हजार नए मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि हर वर्ष 2 लाख लोग मृत्युपरांत आंखें दान करें तो 8 से 10 वर्षों में कॉर्निया दिव्यांगता पर काबू पाया जा सकता है। बैठक में दीपक राय और परमजीत सिंह काला ढल्ल ने मृत्युपरांत नेत्रदान के संकल्प पत्र भरकर टीम दिशा दीप को सौंपे। दीपक राय को रामा मंडी और परमजीत सिंह काला ढल्ल को भुलत्थ क्षेत्र में नेत्रदान मुहिम के प्रचार हेतु प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।

