जालंधर| सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के छात्र और राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज देव बंधु ने 5वीं हरियाणा शूटिंग प्रतियोगिता-2026 में 300 में से 268 अंक हासिल कर हरियाणा राज्य शूटिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए क्वालिफाई किया। कॉलेज डायरेक्टर एस.सी. शर्मा के अनुसार देव बंधु ने 25 मीटर पिस्टल (एनआर) जूनियर मेन इंडिविजुअल और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल (एनआर) यूथ मेन इंडिविजुअल स्पर्धाओं में भाग लिया। बीकॉम एलएलबी के छात्र देव बंधु 10 मीटर एयर पिस्टल में भी राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं और हाल में इंटर-कॉलेज शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में रजत पदक जीत चुके हैं। सेंट सोल्जर ग्रुप की चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने उपलब्धि पर बधाई दी। अब देव बंधु जून में होने वाली हरियाणा शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

