लाडोवाली रोड के श्री हरि मंदिर में भक्तों ने संकीर्तन किया

जालंधर | श्री हरि मंदिर लाडोवाली रोड में भक्तों की ओर से संकीर्तन किया गया। इसमें विद्वानों ने विधिवत पूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में महिलाओं ने भजनों का गुणगान करके भक्तिमय माहौल बनाया। यहां भूपिंदर सिंह, वरुण, साहिल, किरण बाली, प्रोमिला शर्मा, पं. शुभांशु व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।