भास्कर न्यूज | जालंधर विधानसभा वेस्ट क्षेत्र के वार्ड नंबर 40 स्थित मेजर कॉलोनी में 15 दिन से घरों में गंदा पानी आने की शिकायत सामने आई है। वार्ड नंबर 40 के कांग्रेसी नेता रशपाल जखू ने बताया कि कॉलोनी और आसपास के घरों में लगातार दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। उनके अनुसार नगर निगम को कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। रशपाल जखू ने कहा कि स्थिति के कारण लोग मजबूरी में वही पानी पी रहे हैं, जबकि कुछ लोग बाजार से पानी खरीदकर उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी पोर्टल पर जहां शिकायत दर्ज कराई जाती है, वहां भी रोजाना सूचना दी जा रही है कि घरों में गंदा पानी आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी कॉलोनी को गंदे पानी की समस्या से निजात क्यों नहीं दिला रहे हैं, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा। गंदा पानी दिखाते हुए।

