डॉ. सुरेन्द्र अग्रवाल दोबारा प्रदेश अध्यक्ष अशोक अग्रवाल को महामंत्री का जिम्मा
- Neha Gupta
- Jun 14, 2026
भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर में शनिवार को अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की पंजाब इकाई में नई नियुक्तियों की जानकारी दी। नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी (2026-2031) ने वरिष्ठ समाजसेवी और संगठनकर्ता डॉ. सुरेन्द्र अग्रवाल को पुनः अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता अशोक अग्रवाल को पुनः प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बसंत कुमार मित्तल और राष्ट्रीय महामंत्री श्री गोपाल गोयल की ओर से जारी मनोनयन पत्र में डॉ. सुरेन्द्र अग्रवाल की निष्ठा, समर्पण, नेतृत्व क्षमता और पंजाब में संगठन विस्तार में योगदान का उल्लेख किया गया। पिछले कार्यकाल में सरकारी विद्यालयों की आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में महाराजा अग्रसेन के जीवन व आदर्शों का समावेश, कृत्रिम अंग परियोजना, कैरियर काउंसलिंग, शिक्षा सहायता, टीबी व अन्य मरीजों के लिए चिकित्सा सहयोग, नेत्र जांच शिविर तथा बाढ़ पीड़ितों की मदद जैसे कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। डॉ. सुरेन्द्र अग्रवाल और अशोक अग्रवाल ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र अग्रवाल को सम्मानित करते हुए।

