गीता जयंती कमेटी ने कुरुक्षेत्र में स्वामी ज्ञानानंद से आशीर्वाद लिया
- Neha Gupta
- Jun 13, 2026
जालंधर | श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी के सदस्यों ने कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण कृपा धाम के संस्थापक स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। कमेटी अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा और जीओ गीता पंजाब के संयोजक दीवान अमित अरोड़ा ने स्वामी जी को पंजाब आने का निमंत्रण दिया। स्वामी ज्ञानानंद जी ने बताया कि शीघ्र ही पंजाब में एक विशाल सामूहिक श्री गीता पाठ आयोजित होगा, जिसमें देशभर के संत शामिल होंगे। उन्होंने सनातन जागृति के लिए भगवद्गीता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इसमें मानव कल्याण के सभी सूत्र समाहित हैं। इस मौके पर कृष्ण धमीजा और श्याम सुंदर शर्मा भी उपस्थित थे।

