गुरसेवक सिंह गिल जालंधर उत्तरी हलके के अध्यक्ष बने

जालंधर | चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल बादल के कार्यालय में पंजाब प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने गुरसेवक सिंह गिल हीरा को जालंधर की उत्तरी विधानसभा सीट का हलका अध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल भी कराया गया। इससे पहले उनके पिता सरदार करतार सिंह गिल ठेकेदार को सर्कल जत्थेदार लगाया गया था। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि युवाओं का जुड़ाव लगातार पार्टी के साथ बढ़ रहा है और इसी के बल पर 2027 में शिरोमणि अकाली दल पंजाब में सरकार बनाएगा। गुरसेवक सिंह गिल हीरा ने नियुक्ति के लिए सुखबीर सिंह बादल और सरदार बिक्रमजीत सिंह मजीठिया का धन्यवाद किया।