गुरसिख रोल मॉडल सिरजना कैंप : बच्चों ने अमृत वेले में बाणियां का जाप करना सीखा

भास्कर न्यूज | जालंधर गुर शब्द प्रचार सभा द्वारा गुरसिख रोल मॉडल सिरजना विशेष गुरमत कैंप का दूसरा पड़ाव गुरुद्वारा गुरु नानक मिशन अस्पताल में आयोजित किया गया। डॉ. परमजीत सिंह ने बताया कि कैंप में प्रतिभागियों ने अमृत वेले में नितनेम साहिब की बाणियों के जाप के अलावा सिमरन साधना में भाग लिया। उन्होंने कविताएं और लेक्चर द्वारा अपनी प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। कैंप में बच्चों को पंजाबी मुहारनी, सिख जीवन जाच, व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संबंधी जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही दस्तार और गतका सिखलाई इत्यादि विषयों से बच्चों को रूबरू करवाया जा रहा है। 21 जून को कैंप का समापन समागम गुरुद्वारा नौवीं पातशाही दुख निवारण साहिब गुरु तेग बहादुर नगर में होगा। यहां डॉ. परमजीत सिंह, प्रिंसपाल सिंह, अवतार सिंह कालड़ा, कुलविंदर सिंह, जगदीप सिंह सोनू संधर, हरमिंदर कौर, नवजोत सिंह, हरविंदर सिंह और अन्य मौजूद थे।