पुरुषोत्तम मास के शुभ उपलक्ष्य में रसमयी ताली उत्सव संकीर्तन शृंखला के अंतर्गत अधिक मास के अंतिम चरण में सेवा भाव से निष्काम हरिनाम संकीर्तन जालंधर हाइट्स और गुरु नगर में हुआ। इसमें विद्वानों ने विधिवत पूजन करके कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में अशोक शर्मा व कुमार आशु ने खुशबू बिहारी की आती है..., राधे राधे कहने की आदत सी हो गई है..., भजमन नारायण नारायण..., जगन्नाथ जगन्नाथ चक्का नाथ..., छाई काली घटाएं तो क्या ... व अन्य भजन सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान श्री राधा गोविंद धाम के विशेष सदस्यों ने संकीर्तन में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। संस्था सदस्यों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में निष्काम भाव से किया गया हरिनाम संकीर्तन मानव जीवन का कल्याण करता है और इसी उद्देश्य से इस ताली उत्सव श्रृंखला का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के समापन पर ठाकुर जी की भव्य आरती उतारी गई और उपस्थित सभी भक्तों में मुख्य प्रसाद बांटा गया। यहां दीपक ढींगरा, दविंदर धवन, राजिंदर अरोड़ा, अशोक महेंद्रू, संदीप बेरी, पंकज अग्निहोत्री, सुनील जुल्का, प्रदीप जुल्का, रविंदर धवन, संयम अरोड़ा मौजूद थे।

