भार्गव नगर के आर्य समाज वेद मंदिर में हवन-संकीर्तन किया

जालंधर | आर्य समाज वेद मंदिर भार्गव नगर की ओर से हवन-संकीर्तन कर माहौल भक्तिमय बनाया गया। पं. विजय शास्त्री और पं. मनोहर लाल द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाई। पं. सुरेन्द्र आर्य व रंजना आर्य, कान्ता आर्य ने भजन सुनाए। यहां भगत चूनी लाल, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, अतुल भगत, चंदन भगत, कुलदीप भगत के अलावा सुदेश रतन, विशंबर भगत, निर्मल आर्य, पंडित शशि कांत, जय चंद, रमेश भगत, अशोक शीतल, एडवोकेट मुकुल भगत व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।