भास्कर न्यूज |जालंधर लायंस क्लब में लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में चल रहे प्रोजेक्ट फ्री सिलाई सेंटर में मुख्य मेहमान एडवोकेट मधु रचना, जनरल सेक्रेटरी पंजाब महिला कांग्रेस ने दौरा किया। प्रधान प्रभजोत सिंह सिद्धू ने उनका स्वागत किया। उन्होंने लड़कियों द्वारा सिलाई किए कपड़े देखे और उनका हौसला बढ़ाया। एडवोकेट रचना ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लायंस क्लब का यह एक सराहनीय कदम है। यहां प्रथम लेडी रमनदीप कौर, हरसा सिद्धू, रुपिंदर कौर, स्वीना मल्होत्रा, प्रीती मल्होत्रा, शरनजीत कौर, ज्योति, जगन नाथ सैनी, सेवा सिंह, सरवन कुमार अग्रवाल, मास्टर रनबीर सिद्धू मौजूद रहे।

