भास्कर न्यूज़ | जालंधर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित सीनियर महिला अंतर-जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में जालंधर की सीनियर महिला टीम ने तरनतारन को 278 रन से पराजित किया। जालंधर की ओर से रश्मि सिंह ने 100 रन बनाकर रिटायर्ड हुईं। मलिका मोर ने 68 रन की पारी खेली, जबकि आरती शर्मा 64 रन बनाकर नाबाद रहीं। बल्लेबाजों के योगदान से जालंधर ने बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में तरनतारन की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और टीम को 278 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। गेंदबाजी में भी जालंधर की पकड़ मजबूत रही। मलिका मोर ने 3 विकेट लेकर तरनतारन की पारी को दबाव में रखा और जीत की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाई।

