पंजाब पुलिस के रिटायर्ड IG गरचा का हुआ संस्कार:जालंधर में हार्टअटैक आया था, ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट, हॉकी टीम के सदस्य रह चुके
- Admin Admin
- Jan 14, 2026
1980 में मास्को ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे पंजाब पुलिस के रिटायर्ड आईजी दविंदर सिंह गरचा का शनिवार को निधन हो गया था। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किशनपुरा श्मशान घाट में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में शहर के प्रसिद्ध खिलाड़ी राज नेता पहुंचे। बता दें कि, रिटायर्ड आईजी दविंदर सिंह गरचा को जालंधर स्थित घर में सुबह हार्ट अटैक आया था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उन्हें स्टेंट डाले गए थे और उनकी तबीयत स्थिर थी। 1980 में हुए ओलिंपिक में उन्होंने 6 मुकाबलों में आठ गोल कर टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। इंटरनेशनल स्तर पर भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। वह फेमस मोहित सिंह मुंशी हॉकी टूर्नामेंट के अध्यक्ष रहे। उनके निधन पर सुरजीत हॉकी कमेटी सहित कई खेल संस्थाओं और ओलिंपियनों ने दुख जताया है। इस अवसर जालंधर के सुरजीत हॉकी के आईपीएस इकबाल सिंह, सुरिंदर भापा, ओलिंपियन अनिल कुमार के अलावा शहर नेता भी पहुंचे और शोक जताया और परिजनों को सांत्वना दी। गरचा ने 30 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेले इंटरनेशनल टूर्नामेंटों में कर चुके भारत का प्रतिनिधित्व गरचा का जन्म 7 दिसंबर 1952 को हुआ। वह 3 इंटरनेशनल टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। अपने करियर में 30 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेले। इन मुकाबलों में उन्होंने कुल 19 गोल किए।



