जालंधर के दश्मेशनर में चली अंधाधुध गोलियां:एक युवक की मौत, दुसरे का हालत खराब, पटेल हस्पिटल में भर्ती, पुलिस बनी मुकदर्शक
- DSS Admin
- Jun 13, 2026
जलंधर के भार्गव कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दशमेश नगर में आपसी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ गोलियां चलने का मामला सामने आया है। 11 तारीख को हुई आपसी लड़ाई के बाद कल रात अस्पताल जा रहे युवकों को रास्ते में रोककर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस हिंसक वारदात में सिमरजीत सिंह उर्फ पप्पू और सौरभ नाम के दो युवकों को गोलियां लगी हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल करवाया गया है। मौके पर पहुंचे भार्गव कैंप के एसएचओ (SHO) ने स्थिति का जायजा लिया और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल चश्मदीद गवाह के अनुसार, यह पूरा विवाद कल शुरू हुआ था। कल राहुल उर्फ कालू और उसके साथियों ने सिमरजीत सिंह (उर्फ पप्पू) के साथ मारपीट की थी और उसे गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। सिमरजीत सिंह पेशे से बिजली का काम करता है। आज जब पीड़ित पक्ष सिमरजीत को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहा था, तो रास्ते में हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। सिमरनजीत की मौत, सौरभ का चल रहा इलाज जब घायल सिमरजीत को बाइक पर लेकर उसका साथी दशमेश नगर के पास पहुंचा, तो वहां आरोपी गुल्लू और उसके साथी पहले से घात लगाकर खड़े थे। चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपियों ने अस्पताल जा रहे युवकों को रास्ते में ही रोक लिया और देखते ही देखते अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस अचानक हुए हमले में हमलावर गुल्लू ने सीधे फायरिंग की। गोली सबसे पहले सिमरजीत सिंह को लगी जिसके बाद उसको सिविल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उसके बाद हमलावरों ने वहां मौजूद दूसरे युवक राजवीर को भी अपनी गोली का निशाना बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही भार्गव कैंप थाने के एसएचओ पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं इस मामले पर एडीसीपी मौके पर अपनी हाजरी लगा कर निकल गए। उनके हल्के में गोलियां चली लेकिन एसडीपी ने इस मामले पर बचते नजर आए।

