गुरुद्वारा आदर्श नगर में सीखा पटियाला शाही, मोरनी दस्तार सजाना

भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आदर्श नगर में श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सुंदर दस्तार सजाओ कैंप लगाया गया। सरदारियां ट्रस्ट पंजाब के नौजवानों ने बच्चों को 6 दिन तक सुंदर दस्तार सजाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें शहर के 8 से 20 साल तक की आयु वर्ग के बच्चों और नौजवानों ने भाग लिया। कैंप में मनवीर सिंह, गगनदीप सिंह नवजोत सिंह, हरमीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, तजिंदर सिंह, हरमीत सिंह, साहिल प्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, प्रितपाल सिंह, जसप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, सहजप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह ने बच्चों और नौजवानों को सुंदर दस्तार सजाने की कला सिखाई। कैंप में उन्होंने दोमाला, पटियाला शाही, मोरनी, अमृतसरी शाही और गुरमुखी स्टाइल में दस्तार सजाई।