नहरों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सीएम को लिखा पत्र

जालंधर | सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता तेजस्वी मिन्हास ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर गदाईपुर, मकसूदां, मिट्ठू बस्ती, बस्ती बावा खेल और गाखला से होकर गुजरने वाली बिस्त दोआब नहर को प्रदूषित मुक्त करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि नहर में कूड़ा-कर्कट, प्लास्टिक कचरा और पॉलिथीन जमा है। कई जगहों पर सीवरेज का पानी नहर में छोड़ा जा रहा है। कई औद्योगिक इकाइयों से भी गंदा पानी नहर में डाला जा रहा है। उन्होंने पत्र की प्रतियां पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, जल संसाधन विभाग, नगर निगम जालंधर और जिला प्रशासन को भी भेजी हैं। उन्होंने संयुक्त निरीक्षण, जल नमूनों की वैज्ञानिक जांच, स्रोतों की पहचान, जमा कचरा हटाने की मांग की है।