एलपीयू ने छात्रवृत्ति व आर्थिक मदद की व्यवस्था का किया विस्तार

जालंधर | जालंधर में बढ़ती उच्च शिक्षा लागत के बीच लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने छात्रवृत्ति और आर्थिक सहायता व्यवस्था का दायरा बढ़ाने की जानकारी दी। विश्वविद्यालय के अनुसार पिछले वर्ष 100 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्तियां वितरित की गईं और लगभग 70 प्रतिशत विद्यार्थियों को किसी न किसी रूप में वित्तीय सहायता मिली। संस्थान का कहना है कि यह व्यवस्था इस सिद्धांत पर आधारित है कि प्रतिभा और लगन आर्थिक कारणों से बाधित न हों। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए डिप्लोमा से पीएचडी स्तर तक 150 से अधिक कार्यक्रमों में सहायता विकल्प उपलब्ध कराने की बात कही। मेरिट के अलावा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थी, अनाथ, दिव्यांग, रीढ़ की हड्डी की चोट से प्रभावित, सिंगल मदर्स के बच्चे, इकलौती बेटी, डिफेंस कर्मियों व शिक्षकों के बच्चे, खिलाड़ी, सांस्कृतिक उपलब्धि वाले, इनोवेटर्स, एंटरप्रेन्योर्स और रिसर्चर्स के लिए भी प्रावधान बताए गए। एलपीयू रक्षक सम्मान अनुदान के तहत तैनात डिफेंस कर्मियों, पूर्व सैनिकों, वीरता पुरस्कार प्राप्त लोगों और आश्रितों को सहायता तथा एलपीयू शिक्षक सम्मान अनुदान के जरिए पूर्णकालिक शिक्षकों के बच्चों को मदद देने की बात कही गई। विश्वविद्यालय ने पढ़ाई के साथ कमाई पहल में लाइव इंडस्ट्री प्रोजेक्ट, कंसल्टेंसी, स्टार्टअप, हैकाथॉन और इंटर्नशिप के अवसर बढ़ाने का भी उल्लेख किया।