भास्कर न्यूज|जालंधर पंजाब सरकार ने विभिन्न बोर्डों में नई नियुक्तियों के तहत जालंधर के समाजसेवी और अग्रवाल समाज से जुड़े महेश अग्रवाल को अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड जालंधर का चेयरमैन नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री ऑफिस से जारी आदेशों में उनके नाम की घोषणा की गई है। नियुक्ति के बाद महेश अग्रवाल ने सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वाहन करेंगे। उन्होंने कहा कि अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही समाज के लोगों को जोड़कर उनकी समस्याओं और सुझावों को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

