रेडीमेड गारमेंट्स, आर्टिफिशियल ज्वैलरी और प्लास्टिक गुड्स के बाजार 22 से बंद

जालंधर | गर्मियों की छुट्टियों के कारण 22 जून दिन सोमवार से लेकर शुक्रवार 26 जून तक अटारी बाजार, पीर बोदलां बाजार, कादेशाह चौक, गुरुद्वारा वाली गली, भट्ट मार्केट, पंजपीर बाजार में स्थित रेडीमेड गारमेंट्स, हौजरी, मनियारी, जनरल गुड्स, प्लास्टिक गुड्स एवं आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानें बंद रहेगी। इसका फैसला सदस्यों द्वारा की गई बैठक में लिया गया। यहां सुखविंदर सिंह बग्गा, अमित जग्गी वाइस प्रेसिडेंट, अशोक मजीठा वाइस प्रेसिडेंट, रविंद्र सिंह नीनू वर्किंग प्रेसिडेंट, हर्ष पुरी, सतपाल गुंबर, बबलू सूरी, भूपेंद्र खुराना, विमल गोड़, सुनील सहगल, पलविंदर कालड़ा, सुरजीत सिंह, धीरज जग्गी, सुखविंदर सिंह सोनू, अरविंदर पाल सिंह मोंटी, संदीप मौजूद रहे।