नॉर्दर्न रेलवे रिटायर्ड इंप्लाइज फेडरेशन के सदस्यों ने मांगों को लेकर मीटिंग की

भास्कर न्यूज|जालंधर नॉर्दन रेलवे रिटायर्ड इंप्लाइज फेडरेशन की बैठक प्रधान पीडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान महासचिव रवि अग्रवाल ने 65,70 व 75 साल की आयु होने पर पेंशन क्रमशः पांच,दस, पंद्रह प्रतिशत बढ़ाने की मांग की। मेडिकल अलाउंस तीन हजार करने, पेंशन कम्युटेशन की राशि को 15 वर्ष की बजाय 12 वर्ष या 10 वर्ष 8 महीने के बाद बंद किया जाए। आठवें वेतन आयोग का गठन देरी से होने और 18 महीने बाद रिपोर्ट आने का विरोध किया। उन्होंने मांग की कि जनवरी 2026 से 20 प्रतिशत अंतरिम राहत दी जाए। 18 महीने के महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान किया जाए। इस दौरान पीडी शर्मा को यूआरएमयू का दोबारा सहायक महामंत्री बनने पर सम्मानित किया। इस मौके पर डिप्टी चेयरमैन अमरीक सिंह, संगठन सचिव विमल रामपाल, पवन जामला, भूपिंदर सिंह, हरीश कुमार, अनूप कुमार, रशपाल सिंह, दीपक चौधरी, नरिंदर कुमार, सुनील कुमार, जोगिंदर पाल, बलबीर पठानिया, रजनीश कुमार, चरनजीत लाल, सुरिंदर पाल, टेक चंद अरोड़ा, बलदेव राम शर्मा, योगेश, ओम प्रकाश परमार, वेद पाल, बलबीर कौर, प्रेम शंकर, अजीतपाल सिंह, परमजीत सिंह, इकबाल सिंह, विजय पाल उपस्थित थे।