मॉडल टाउन टेनिस अकादमी समर ओपन टूर्नामेंट शुरू

भास्कर न्यूज़| जालंधर जालंधर में मॉडल टाउन टेनिस अकादमी समर ओपन टूर्नामेंट का आयोजन सुखदीप सिंह की अगुवाई में किया गया। तीन दिवसीय टूर्नामेंट में कई राज्यों के करीब 85 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहले दिन अंडर 10 से लेकर पुरुष और महिला वर्ग तक अलग-अलग आयु वर्गों के मुकाबले करवाए गए। उद्घाटन समारोह में मॉडल टाउन शॉपकीपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव दुग्गल मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। सह प्रायोजक डॉ. दर्शप्रीत कौर ने खिलाड़ियों को उपहार देकर सम्मानित किया। आयोजक सुखदीप सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य टेनिस को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच देना है। इस मौके पर रमेश लखनपाल, सतवीर सिंह, राकेश शर्मा, संजीव दावर और अन्य मौजूद थे।