सिंगर सरताज ने की एक्टर्स सोनम की तारीफ:मुंबई में चलते शो में कहा-ग्रेसफुल लेडी, नाम लेकर तालियां बजवाईं, पंजाबी बोली भी डाली

पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज ने मुंबई शो में एक्टर्स सोनम बाजवा की जमकर तारीफ की। सोनम बाजवा भी सतिंदर सरताज के गीतों पर खूब नाचीं। सरताज ने स्टेज से कहा कि आज हमारे बीच पंजाब की ऐसी एक्टर्स मौजूद हैं जो अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। सादगी के साथ इनकी एक्टिंग लाजवाब है। हमारे शायर फिल्म की थी। इसमें हमारी जोड़ी को पंजाब और पंजाब से बाहर लोगों का बहुत प्यार मिला। सरताज ने का कि सोनम के आने से आज की महफिल और खूबसूरत हो गई। सोनम की तारीफ करते हुए सरताज ने कहा कि सोनम की मौजूदगी के लिए एक बार जोरदार तालियां होनी चाहिए। क्योंकि ये अपनी कला के प्रति बहुत ईमानदार हैं। सरताज के मुंह से अपनी तारीफ सुनकर सोनम बाजवा कुछ देर के लिए भावुक हो गईं। इसके बाद सोनम ने खड़े होकर और हाथ जोड़कर सरताज का शुक्रिया अदा किया। पढ़ें सरताज में सोनम के लिए क्या कहा- सिंगर डॉ. सरताज सोनम बाजवा को बताया पंजाब की शान मुंबई की धरती पर सरताज ने गर्व से कहा कि सोनम बाजवा जैसे कलाकार पंजाब का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने उन्हें पंजाब दी शान और ग्रेसफुल लेडी कहकर संबोधित किया। तारीफ करते हुए उन्होंने दर्शकों से कहा कि सोनम जी की मौजूदगी ने इस शाम की रौनक बढ़ा दी है। एक्ट्रेस सोनम बाजवा न्यू ईयर परफॉर्मेंस से हुई थीं ट्रोल एक्ट्रेस सोनम बाजवा के न्यू ईयर पर गोवा में डांस देखकर पंजाबी भड़क गए थे। परफॉर्मेंस के दौरान सोनम के शॉर्ट कॉस्ट्यूम पहनने पर सोशल मीडिया पर पंजाबियों ने एतराज जताया था। सोनम का वीडियो सामने आने पर यूजर ने लिखा कि छोटे कपड़े पहनकर सोनम पंजाब का जुलूस निकलवा रही है। यह पंजाब का सभ्याचार नहीं है। गुस्साए यूजर ने सोनम को फेल हीरोइन तक कह दिया। इससे पहले सोनम एक फिल्म में शराब-सिगरेट पीने और फिर मस्जिद में शूटिंग को लेकर विवादों में घिरी थीं।