श्री गुरु हरगोबिंद साहिब के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन 21 को

भास्कर न्यूज |जालंधर पावन ऐतिहासिक स्थल गुरुद्वारा छठी पातशाही, बस्ती शेख में 21 से 30 जून तक मीरी-पीरी के मालिक धन्य-धन्य श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। उक्त निर्णय गुरुद्वारा साहिब स्थित भाई गुरदास हॉल में शहर की समस्त सिंह सभाओं, धार्मिक जत्थेबंदियों एवं सेवा सोसायटियों की आयोजित बैठक के दौरान सर्वसम्मति से लिया गया। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान गुरकृपाल सिंह ने बताया कि 21 जून को नगर कीर्तन सजाया जाएगा। 22 जून को स्त्री सत्संग सभा द्वारा पूरे दिन धार्मिक समागम आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अंतिम चार दिनों में विशाल स्तर पर दीवान सजाए जाएंगे, जिनमें 27 जून को रात्रि ढाडी दरबार, 28 जून को रात्रि कवि दरबार, 29 जून को रात्रि कथा दरबार तथा 30 जून को रात्रि अद्वितीय कीर्तन दरबार आयोजित किया जाएगा। 29 जून को प्रातः 10 बजे अमृत संचार होगा तथा दोपहर 2 बजे तक विशाल दीवान सजाए जाएंगे। 30 जून को अमृत वेले संगत स्वरूप में सहज पाठों के भोग उपरांत थड़ा साहिब में कीर्तन समागम आयोजित होगा तथा दोपहर 2:30 बजे तक विशाल दीवान सजाए जाएंगे। इस दौरान गुरुपर्व के उपलक्ष्य पर पोस्टर जारी किया गया। बेअंत सिंह सरहद्दी के अलावा यहां जत्थेदार जगजीत सिंह गाबा, कंवलजीत सिंह टोनी, गुरबख्श सिंह जुनेजा, कुलविंदर सिंह चीमा, परमजीत सिंह, परमिंदर सिंह, हरजोत सिंह लक्की तथा मलकीत सिंह मुल्तानी ने तैयारियों संबंधी अपने विचार रखे। बैठक में संत बाबा मनजीत सिंह, चेयरमैन कोर कमेटी हरजीत सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ उपप्रधान दविंदर सिंह रहेजा, कुलवंत बीर सिंह कालड़ा, अमरीक सिंह, सतिंदरपाल सिंह छाबड़ा, चरणजीत सिंह सराफ, गुरमीत सिंह महासचिव, इंदरपाल सिंह सचिव, जगजीत सिंह खजांची, जोगिंदर सिंह बवेजा, चरणजीत सिंह लुबाणा, गुरजीत सिंह पोपली, गुरदीप सिंह बवेजा, जसबीर सिंह सेठी, गुरु हरगोबिंद नौजवान सभा की ओर से लक्की बवेजा, रविंदर सिंह, प्रीतपाल सिंह, हरबंस सिंह, गुरमीत सिंह, प्रीतम सिंह, प्रह्लाद सिंह, बलदेव सिंह, सतनाम सिंह, जसप्रीत सिंह, डॉ. प्रीतम सिंह, दलजीत सिंह मौजूद रहे।