एनआईटी जालंधर में परिसर संस्कृति और छात्र मेंटरशिप पर कार्यक्रम शुरू
- Neha Gupta
- Jun 12, 2026
जालंधर | डॉ. बी.आर. आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जालंधर में परिसर संस्कृति और छात्र मेंटरशिप पर संकाय विकास कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की गई है। यह पहल शिक्षा मंत्रालय की योजनाओं के तहत संस्थागत संस्कृति को मजबूत करने, सकारात्मक परिसर वातावरण बढ़ाने और शिक्षकों की मेंटरिंग क्षमता विकसित करने पर केंद्रित है। कार्यक्रम में 250 से अधिक संकाय सदस्य शामिल हुए। उद्घाटन सत्र में रजिस्ट्रार प्रो. अनिश सचदेवा, प्रो. शैलेन्द्र बाजपेयी (डीन, छात्र कल्याण), प्रो. एस. के. सिन्हा उपस्थित रहे। संसाधन व्यक्तियों के रूप में प्रो. रजनीश अरोड़ा (चेयरमैन एनसीसी-आईपी (एआईसीटीई), कुलपति आईआईकेजीपीटीयू) और डॉ. जीतेंद्र नरूला ने सत्र लिए। प्रो. राजनीश अरोड़ा ने छात्र-केंद्रित शैक्षणिक वातावरण में शिक्षक की मेंटर भूमिका पर जोर दिया। डॉ. जीतेंद्र ने युवाओं की चुनौतियों, भरोसा निर्माण और समय पर मार्गदर्शन रणनीतियों पर संवादात्मक सत्र किए। निदेशक प्रो. बिनोद कुमार ने मेंटरिंग पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

