भास्कर न्यूज | जालंधर अमेरिका में रहते कनक गोलिया और प्रभा गोलिया की ओर से अपाहिज आश्रम में रह रहे दिव्यांग, असहाय एवं बेसहारा आश्रितों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए 200 चादरें तथा 200 ग्रीष्मकालीन कंबल दान स्वरूप भेंट किए गए। आश्रम चेयरमैन तरसेम कपूर ने कहा कि ऐसे संवेदनशील व्यक्तियों के सहयोग से ही आश्रम अपने सेवा कार्यों को सुचारू रूप से संचालित कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीयों द्वारा अपनी मातृभूमि के जरूरतमंद लोगों के प्रति दिखाया गया यह स्नेह एवं सहयोग वास्तव में प्रेरणादायक है तथा समाज के अन्य लोगों को भी सेवा और परोपकार के लिए प्रेरित करता है।

