श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर विभिन्न क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकाली
- DSS Admin
- Jun 13, 2026
भास्कर न्यूज |जालंधर ऐतिहासिक स्थान गुरुद्वारा छठी पातशाही बस्ती शेख की तरफ से मीरी-पीरी के मालिक धन्न-धन्न श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। प्रधान गुरकृपाल सिंह ने बताया कि 6 जून से प्रभात फेरियों की शृंखला जारी है। शुक्रवार को प्रभात फेरी बस्ती शेख के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुई। प्रभात फेरी की समाप्ति पर सजाए गए दीवान के दौरान सेवा करने वाले विभिन्न सहयोगियों कुलविंदर सिंह भाटिया और जपनीत कौर को सम्मानित किया गया। यहां सीनियर उप प्रधान अमरीक सिंह, सेक्रेटरी इंद्रपाल सिंह, सतपाल सिंह अलग, जगजीत सिंह, गुरजीत सिंह पोपली, गुरविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह कुंदी, गुरप्रीत सिंह सोनू और अन्य मौजूद रहे। प्रबंधक कमेटी की ओर से 13 जून दिन शनिवार को शाम 7 से लेकर रात 9:30 बजे तक अखंड कीर्तनी जत्थे की ओर से अखंड कीर्तन समागम होंगे। 21 जून को सुबह 5 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन सजाया जाएगा, जो गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर बस्ती शेख क्षेत्र की परिक्रमा करता हुआ गुरुद्वारा साहिब में समाप्त होगा।

