जालंधर | सतगुरु कबीर मुख्य मंदिर भार्गव कैंप की ओर से सतगुरु कबीर महाराज जी का 628वां प्रकाश उत्सव मनाया जा रहा है। इसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। प्रधान राकेश कुमार, चेयरमैन सतीश कुमार, वाइस प्रधान रवि पाल ने बताया कि 27 जून को मंदिर परिसर में शोभायात्रा निकाली जाएगी जोकि मंदिर परिसर से शुरू होकर डॉ. बीआर अंबेडकर चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, बस्ती अड्डा, फुटबाल चौक, मॉडल हाउस से होते हुए मंदिर परिसर में संपन्न होगी। इसके अलावा 28 जून को कीर्तन दरबार और 29 जून को विशाल कीर्तन दरबार करवाया जाएगा।

