जालंधर| चंडीगढ़ में 10 से 13 जून तक आयोजित कैडेट नेशनल जूडो चैंपियनशिप 2026 (लड़के-लड़कियां) में पंजाब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप के अंतिम दिन मोहाली के राम कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। बठिंडा के संकशम ने रजत, मोहाली के जतिन, होशियारपुर के हरसिमरन, पटियाला के जपजोत और लुधियाना की जानवी ने कांस्य पदक जीता। पंजाब जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम प्रताप सिंह बाजवा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर एसोसिएशन के जनरल सचिव सुरिंदर कुमार, अमरजीत शास्त्री, सतीश कुमार, परमजीत सिंह टक्कर, प्रवीण ठाकुर, दिनेश कुमार और अन्य मौजूद थे।

